पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मिलकर कार्य करेंगे तभी होगा नशे का समूल नाश- मोहित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला में नशे को समूल नष्ट करने के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी समन्वय स्थापित कर सक्रियता से कार्य करें। पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने बचत भवन में जिला शिमला से आए समस्त पुलिस उप-अधीक्षक तथा पुलिस अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

\"\"

उन्होंने कहा कि नशे के मामले पकड़ने का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का कार्य सीधा लोगों से संबंधित है, जिसके तहत अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अधिकारी व कर्मचारी अपने क्षेत्र में हो रहे अपराध को जल्द निपटाएं तथा इसकी सूचना मुख्यालय को समय पर देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कोविड-19 संकटकाल के दौरान जिला भर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड का संकट अभी टला नहीं है, इसके दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि कोविड संकटकाल के तहत जारी की गई सलाहों एवं विशेष मानक संचालनों की अनुपालना की सुनिश्चितता को स्वयं अमल कर लोगों को भी जागरूक करें, जिसके तहत मुंह को मास्क से ढक कर रखना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना, सैनेटाइजर का उपयोग करना, दो गज की दूरी बनाएं रखना आदि का सुनिश्चित किया जाए।  
उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न स्थानों में लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटारा करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुशील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला तथा विधि अधिकारी प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पल्चान पुल के लोकार्पण पर गोविंद ठाकुर ने जताया रक्षा मंत्री का आभार, कहा- सामरिक व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है पुल

Tue Oct 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली के समीप पल्चान पुल के आॅनलाईन लोकार्पण के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 110 मीटर […]

You May Like

Breaking News