सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति दौरे के चलते 29 अप्रैल को “अटल टनल से सिस्सू” तक मार्ग 6 घंटे के लिए रहेगा पूरी तरह बंद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

लाहौल-स्पीति में प्रस्तावित राष्ट्रपति दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है।

प्रशासन के अनुसार, 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक का पूरा मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों और पैदल आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

केवल वही वाहन और अधिकारी इस मार्ग से गुजर सकेंगे, जिनके पास प्रशासन द्वारा जारी वैध पास होगा।

जिला प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि इस अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

साथ ही, नाकों और बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश न करने और अफवाहों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है।

आपात स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1077 और 9459461355 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी।

उपायुक्त एवं डीडीएमए अध्यक्ष किरण भदाना ने सभी से सहयोग की अपील की है, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

Tue Apr 28 , 2026
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल, 2026 को नाथपा बांध पर अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS), संचार व्यवस्था तथा हूटर/सायरन की कार्यक्षमता का आंकलन करने हेतु एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन […]

You May Like

Breaking News