भाजपा का पंचायती राज चुनावों में लहराएगा परचम : कश्यप

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ई-विस्तारक योजना को लेकर कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है, उन्होंने बताया कि हमीरपुर कांगड़ा एवं मंडी क्षेत्र की विस्तारक योजना संपन्न हो गई है जिसमें 100 प्रतिशत सत्यापन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किया गया है। आज से शिमला संसदीय क्षेत्र की ई विस्तारक योजना का आगाज हो गया है।

\"\"

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जुब्बल कोटखाई एवं रोहडू मंडल की ई विस्तारक बैठक की अध्यक्षता जुब्बल में की, उनके साथ इस बैठक में जुब्बल कोटखाई के विधायक एवं प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा विशेष रूप में उपस्थित रहे। साथ ही महासू जिला के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी कुसुम सदरेट , शशि बाला और जिला अध्यक्ष अजय श्याम भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी डिजिटल युग की ओर बढ़ रही है। जिस प्रकार से धरातल पर कार्य चल रहा है भारतीय जनता पार्टी जल्द ही पेपरलेस पार्टी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर तक शिमला संसदीय क्षेत्र की ई विस्तारक योजना पूर्ण हो जाएगी जिसमें सभी ग्राम केन्द्रों, बूथ अध्यक्ष, पालक, बी0एल0ए0, पन्ना प्रमुखों तक का सत्यापन हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायतीराज संस्थाओं व स्थानीय निकायों के चुनाव में भी इस योजना का बहुत बड़ा लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों की तैयारी आज से ही शुरु कर दी है और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है कि जिस प्रकार से वह काम कर रहे हैं आने वाले पंचायत चुनावो में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद सभी मोर्चों की भी ई विस्तारक योजना पूरे प्रदेश में चलाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सृष्टि राजदेव ने HP स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 488 अंक लेकर मेरिट में पाया 10वां स्थान, पुनर्मूल्यांकन में मिली उपलब्धि

Thu Oct 15 , 2020
एप्पल न्यूज़,अनवर हुसैन नालागढ़ नालागढ़ से सृष्टि राजदेव ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल कर बोर्ड मेरिट में दसवां स्थान हासिल किया है। अपनी इस उपलब्धि के जरिए विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली होनहार रही […]

You May Like

Breaking News