IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिवस पर वीरभद्र संग शिमला में खूब थिरके समर्थक

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रामीण के विधायक टिक्का विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों ने उनके निवास स्थान हॉली लॉज में डोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिक्का विक्रमादित्य सिंह से केक भी कटवाया।
हॉली लॉज में सुंबह से ही विक्रमादित्य सिंह के समर्थकों का तांता लगना शुरू हो गया था। इस दौरान उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,माता पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह ने भी लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया।
रामपुर बुशहर से डोल नगाड़े के साथ आए लोगों ने पारंपरिक नृत्य किया। इस नृत्य में वीरभद्र सिंह भी उनके साथ नाचे व अपनी खुशी का इजहार किया।

\"\"

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, कांग्रेस नेता,शिमला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद थे,जिन्होंने नाच गा कर अपनी खुशी का इजहार किया व विक्रमादित्य सिंह की दीर्घायु की कामना की।
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनुटी में समर्थकों ने विक्रमादित्य सिंह के जन्मदिन पर एक ब्लड डोनेशन केम्प के साथ एक समारोह का आयोजन भी किया। इस समारोह में इस क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी के साथ विधायक विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया।

\"\"


विक्रमादित्य सिंह ने इस अबसर पर लोगों का उनके प्रति स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा की वह अपने इस निर्वाचन क्षेत्र के सदैब ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्यार व सम्मान उन्होंने उन्हें दिया है उसे वह कभी नही भुला सकते।उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिये पूरी तरह समर्पित है।उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में ग्राम सभाओं के चुनाव होने वाले है। उन्होंने इसके लिए निष्ठावान व ईमानदार लोगों को चुनने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे लोगों को आगे लाना होगा जो क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हो।

\"\"

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस 3 साल के कार्यकाल में उन सब योजनाओं को पूरा कर दिया है जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने उनके पिता वीरभद्र सिंह ने यहां शुरू की थी। उन्होंने कहा कि दो तीन योजनाओं को छोड़ कर अधिकतर योजनाएं लोगों को समर्पित की जा चुकी है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठ कर विकास में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि वह समय समय पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोंगो के साथ साथ प्रदेश के लोगों से भी मिलते रहते है और लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वह मुख्यमंत्री व सरकार से मिलते रहते है।
विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि वह अपने क्षेत्र की किसी भी समस्या के लिए किसी भी समय उनसे मिल सकते है।उन्होंने आज उनके सम्मान में आयोजित समारोह के लिए आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

कटगांव में कृषि प्रोद्यौगीकी प्रबन्ध अधिकरण द्वारा आत्मा परियोजना के तहत किसानों को दी प्राकृतिक खेती की जानकारी

Sun Oct 18 , 2020
एप्पल न्यूज़, किन्नौरकिन्नौर जिले के निचार उप-मण्डल के कटगांव में कृषि विभाग के कृषि प्रोद्यौगीकी प्रबन्ध अधिकरण द्वारा आत्मा परियोजना के तहत 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उप-परियोजना निदेशक डाॅ. बलबीर ठाकुर ने किसानों सेे सुभाष पालेकर खेती तकनीक को अपनाने के लिए आगे आने का आग्रह […]

You May Like

Breaking News