file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राज्यपाल व मुख्यमंत्री हिमाचल ने दी प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रेम, करूणा और सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता को मध्यम मार्ग दिखाकर एक नई अवधारणा दी।

 राज्यपाल ने कहा कि सर्वकल्याण और सहिष्णु समाज की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि हम भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपने व्यवहार में शामिल करें।

 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि बुद्ध पूर्णिमा एक पवित्र त्योहार है।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध को पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसके माध्यम से हम सभी को यह ज्ञात होता है कि किस प्रकार भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता की सेवा को अपना ध्येय बनाया।

भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मनुष्य को पीड़ा और कठिनाइयों से निकालकर शांतिप्रिय जीवन की ओर ले जाती हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

चौपाल के बागड़ी में पहला राज्यस्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता शुरू, प्राचीन परम्पराओं को संजोने का सराहनीय प्रयास- सुरेश भारद्वाज

Mon May 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, चौपाल शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रविवार को तीन दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ  चौपाल विधानसभा क्षेत्र के बागड़ी पंचायत में किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 50 ठोडा दलों ने भाग […]

You May Like

Breaking News