file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

गोहर के शिहलधार में कार के गहरी खाई गिरी, एक कि मौत एक घायल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, संजीव कुमार मंडी

पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्सी के शिहलधार के समीप देर रात कार के गहरी खाई में लुढ़कने से दर्दनाक दुर्घटना हो गई। कार में सवार दो लोगों में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे गोहर अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

\"\"

जानकारी के मुताबिक  गोहर केलोधार सड़क मार्ग पर करीब दो बजे देर रात दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसकी जानकारी सुबह करीब पांच बजे मिली। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने घटना स्थल पर एकत्रित होकर हादसे में शिकार हुए लोगों के बचाव कार्य में जुटे और पुलिस थाना गोहर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गोहर भर्ती किया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मंडी रैफर कर दिया।

पुलिस थाना प्रभारी सुरम सिंह धीमान ने जानकारी दी है कि गोहर कांडा सड़क मार्ग पर शीहलधार के समीप एच.पी. 65 बी-0909 कार अनियंत्रित हो कर करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में प्रीतम सिंह पुत्र दुर्गा दास (34) निवासी बुराहन डाकघर केलोधार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि सुरेंद्र पाल पुत्र भीम सिंह (30) निवासी पनसीर डाकघर बाड़ा हादसे में घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मंडी रैफर कर दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार दुर्घटना में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। एसडीएम अनिल कुमार भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन की ओर से दुर्घटना में मृतक के परिवार को दस हजार  जबकि घायल व्यक्ति को पांच हजार रुपए की फौरी राहत के तौर पर राहतराशि प्रदान की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आदित्य नेगी ने संभाला शिमला के नए DC का कार्यभार

Tue Oct 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला सोमवार देर रात हुए प्रदेश के प्रशासनिक फेरबदल में राजधानी शिमला के नए जिला उपायुक्त आदित्य नेगी ने आज अपना कार्यभार संभाला। इस फेरबदल में प्रदेश के 21 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हुए हैं। राजधानी शिमला के नए डीसी आदित्य नेगी के लिए यह और भी जरूरी […]

You May Like

Breaking News