सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला के केपिटल होटल की एटिक में भड़की आग, 3 कमरे जलकर ख़ाक

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला के कैपिटल होटल की एटिक में बुधवार देर रात 11 बजकर 15 मिनट पर भयंकर आग लगी। आग की सूचना मिलते ही डिविजनल फायर ऑफिसर डीसी शर्मा की अगुवाई में छोटा शिमला, बालुगंज और मालरोड़ से अग्निशमन की पांच गाड़ियां 40 जवानों के साथ मौके पर पहुंची।

\"\"

वहीं आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आस पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लेकिन दुर्घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन विभाग की सूझ बुझ से आग पर काबू पाया गया।आग से कैपिटल होटल के एटिक के तीन कमरे जल कर राख हो गए। जिससे दो लाख का नुकसान आंका गया हैं।

यहां पर सर्वेंट क्वाटर थे। यह होटल अंकुर छाबड़ा का था। वहीं कैपिटल होटल के साथ लगते बालजी रैजेंसी, सूर्या होटल, लॉड ग्रे होटल सहित अन्य होटल को सुरक्षित बचाया गया। इसके साथ ही यहां मिडिल स्कूल सहित अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया हैं। वहीं मौके पर आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम शहरी मंजीत शर्मा भी मौके पर पहुंचे और आग का जायजा लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंत्री ने स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने और शिकायत निवारण समिति तैयार करने के निर्देश दिए

Thu Oct 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाशहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुधवार को अधिकारियों को राज्य में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए एक स्ट्रीट वेंडर जोन बनाने और शिकायत निवारण समिति (जीआरसी) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व […]

You May Like

Breaking News