file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

103 वर्षीय तुले राम व 102 साल की देहलु देवी के हौसले को सलाम, पहुंचे मतदान के लिए

2
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

शतक की दहलीज को सहज रूप से पार कर चुके कुल्लू जिला की गाहर पंचायत के 103 वर्षीय तुले राम तथा बबेली वार्ड में 102 बसंत देख चुकी देहलु देवी जब मतदान केन्द्र पहंुंची तो हर कोई इनके हौंसले को प्रणाम करता दिखाई दिया। दोनों मतदान केन्द्रों में लोग कतार छोड़कर उम्रदराज तुले राम और दहेलू देवी का स्वागत करते हुए एक टक इन्हें निहारते हुए मानो कह रहे हैं काश हम भी अपनी पांच पीढ़ियों को एक साथ देख सकें।
तुले राम ने कहा कि उनकी तो तमन्ना थी कि बूथ पर सबसे पहले पहुंच जांऊ। उन्हें खुशी है कि वह अपने गांव के लिए पंचायत चुनने के लिए आज भी सक्षम हैं और गांव के विकास को लेकर संवेदनशील भी।
देहलू देवी पंचायती राज संस्थानों में आज के दौर में महिलाओं की भूमिका को देखकर विस्मित अवश्य हो जाती है। उनका कहना है कि पहले महिलाओं पर अनेकों पाबंदियां थी, लेकिन आज पूरी आजादी है। मैंने पुराना वो दौर भी देखा है और अब यह दौर देख पा रही हॅंू, इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर परिषद नालागढ़ में रीना देवी अध्यक्ष और तारा अवस्थी की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी

Tue Jan 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़ नगर परिषद नालागढ़ में नव निर्वाचित 5 पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद नालागढ़ में रीना देवी, शालिनी शर्मा, सहर शर्मा, संजीव कुमार तथा […]

You May Like

Breaking News