IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड चमोली के जल तांडव में रामपुर बुशहर के 7 युवक लापता

4
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
उत्तराखंड के चमोली में हुए जल तांडव में शिमला जिला के रामपुर बुशहर से 7 युवक लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये सभी एक ही प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। रविवार को सुबह जब ग्लेशियर टूटने से जलप्रलय हुई तो उस प्रोजेक्ट को भी तबाह कर दिया जिसमें ये सभी युवा भी कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार इसमें शिंगला गांव से राकेश और पवन हैं। वहीं किन्नू पंचायत के रुनपु गांव से कैलाश चंद 40 और आशीष रसेई 25 साल के हैं। इसी पंचायत के बगावट गांव से 3 युवक हैं। जिनमें दिवान, देवेंद्र और अमित कुमार शामिल हैं। इन सभी का अब तक कोई औराग नहीं लग पाया है।
तीनों ही गांव में परिजन और रिश्तेदारों सहित ग्रामीण सकते में हैं और सुखद समाचार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जानकारी जुटाने के लिए तीनों गांव से परिजन चमोली के लिए निकले हैं लेकिन अभी तक कुशलक्षेम की सूचना नहीं मिली है।
रुनपु गांव के शिक्षक देवराज ने एप्पल न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि कैलाश चंद कई वर्षों से वहां कार्य कर रहे थे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए अपने साथ पपरियोजना के कार्य मे रोजगार दिलाया और साथ ही रह करते थे।
देवराज ने बताया कि आशीष को काम पर गए अभी डेढ़ दो महीने ही हुए थे। रविवार को सुबह उन्होंने अपने परिवार से फोन पर सुबह करीब 9 बजे बातचीत की। लेकिन तभी करीब 10 बजे के बर्फ जलप्रलय आई जिसके बाद से किसी से सम्पर्क नहीं हो पाया है।
अब सभी प्रार्थना कर रह हैं कि क्षेत्र के ये सभी युवा सकुशल घर लौट आएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ननखड़ी में BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, प्रीति अध्यक्ष और शेर सिंह उपाध्यक्ष बने

Mon Feb 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामगोपाल ननखड़ीसोमवार को विकासखंड ननखड़ी मैं पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति के चुनाव हुए जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार ननखरी वीना ठाकुर ने की। उनके साथ विकास खंड अधिकारी ननखरी अभिषेक भी विशेष रूप से मौजूद रहे।पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हुए जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए […]

You May Like

Breaking News