BJP के प्रधान- BDC की बड़ी संख्या देख अब नहीं कहा जा सकता कि रामपुर बुशहर \’कॉंग्रेस का गढ़ है\’- भारद्वाज

एक समय रामपुर में भाजपा का नाम लेने वाले गिने चुने लोग होते थे, अब स्थिति अलग

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर और ननखड़ी के जनप्रतिनिधियों के लिए भाजपा मंडल रामपुर बुशहर द्वारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

सम्मान समारोह में रामपुर और ननखड़ी के नवनिर्वाचित पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिंह और पटका देर सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित किया।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि रामपुर बुशहर में भाजपा समर्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों की संख्या देख कर अब यह नहीं कहा जा सकता कि रामपुर बुशहर कॉंग्रेस का गढ़ है। एक समय रामपुर में भाजपा का नाम लेने वाले गिने चुने लोग होते थे, जबकि आज पूरा हॉल भाजपा समर्थित प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों से भरा पड़ा है।

उन्होंने कॉंग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कॉंग्रेस के 6 बार के मुख्यमन्त्री का यह घर है, लेकिन इसी क्षेत्र में ऐसे भी गाँव है जहां अभी तक सड़क नहीं है। उन्होंने कहा कि रामपुर में 32 प्रधान व 37 उप प्रधान भाजपा समर्थित आए है। वहीं ननखड़ी में बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा काबिज हो गई है।

भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि 2022 में होने वाले चुनाव में भाजपा का विधायक रामपुर बुशहर से विजयी होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग ने अब तक 9 करोड़ से अधिक की राशि रामपुर बुशहर नगर परिषद को दी है जिसे पार्किंग, सफाई, सीवरेज व अन्य सुविधाएं प्रदान करने पर खर्च किया जाएगा।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि रामपुर बुशहर में जल्द ही बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। वहीं ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास के विकल्प तलाशे जाएगें।
उन्होंने कहा कि शिंगला में जल्द ही हिमुडा की नई कॉलोनी तैयार की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण से बाहर हो रहा डायरिया, 100 के लगभग लोग ग्रसित

Wed Feb 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, सुरेंद्र जम्वाल बिलासपुर बिलासपुर मे डायरिया नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। दो दिन के भीतर लगभग 100 के लगभग मामले सामने आ चुके है। जिसके चलते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. परविंद्र सिंह ने स्वयं फील्ड में उतर गए है। वह टीमों के साथ काॅडिनेशन बनाकर उन्हें […]

You May Like

Breaking News