PRSI शिमला चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रदीप कंवर बने अध्यक्ष

6
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
पब्लिक रिलेशन सोसायटी आॅफ इंडिया (पी.आर.एस.आई.) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि रविवार को आयोजित शिमला चैप्टर की वार्षिक आम बैठक में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर को सर्वसम्मति से सोसायटी का नया अध्यक्ष चुना गया है।


उन्होंने बताया कि बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त डा. तुलसी रमन को उपाध्यक्ष और डा. रणवीर वर्मा को महासचिव चुना गया है। वार्षिक आम बैठक के दौरान पी.आर.एस.आई. शिमला चैप्टर ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई। इस दौरान इस वर्ष आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पी.आर.एस.आई. शिमला चैप्टर के बीते वर्ष की आय व व्यय की रिपोर्ट भी पेश की गई और इसे स्वीकृति प्रदान की गई।
वार्षिक आम बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित करने को लेकर भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पी.आर.एस.आई. शिमला चैप्टर स्थानीय शिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा- बजट पर चर्चा के बाद CM के जबाब से नाख़ुश विपक्ष का वाकआउट, कर्ज़ की वैसाखियों से चल रही सरकार

Mon Mar 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला चार दिन के अवकाश के बाद विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के बाद बजट सत्र पर आज पांच सदस्यों ने भाग लिया। बजट चर्चा में 34 सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के बाद आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जबाब दिया। काफ़ी देर विपक्ष […]

You May Like

Breaking News