CM ने NUJI के संस्थापक श्याम खोसला के निधन पर किया शोक व्यक्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम खोसला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्याम खोसला का लंबी बीमारी के बाद कल रात दिल्ली में निधन हो गया।

श्याम खोसला नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष और पंचनद शोध संस्थान के संस्थापक निदेशक थे। वह भारतीय मीडिया सेंटर के निदेशक भी रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्याम खोसला का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्याम खोसला एक प्रतिष्ठित लेखक, जुझारू, निडर एवं प्रतिभाशाली पत्रकार थे। पत्रकारिता और साहित्य जगत में दिए गए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share from A4appleNews:

Next Post

दर्दनाक- ठियोग में कार खाई में गिरी, पिता सहित 2 बेटियों की मौत

Tue Apr 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, ठियोग ठियोग में अल्टो कार की दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना है। आल्टो कार नम्बर HP09c 7842 बगाघाट मंदिर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे गाड़ी चालक व मालिक राजेस्वर शर्मा पुत्र संत राम शर्मा निवासी प्रेमघाट वार्ड न 2 ठियोग उम्र 39 बर्ष सहित उसकी दो […]

You May Like