किन्नौर जिला में अन्य राज्यों व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों को ‘चोरा’ में पंजीकरण के बाद ही मिलेगी ‘एंट्री’- DC

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

देश व प्रदेश सहित किन्नौर जिला में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्ेदनजर किन्नौर जिला में देश के अन्य राज्यों तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों का किन्नौर जिला के मुख्य द्वारा चोरा पर ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस बारे में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं जिसके लिए उपमण्डलाधिकारी निचार को उनकी परिधि में आने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का एक दल गठित करना होगा जो रोटेशन आधार पर 24 घंटे कार्य करेगा।

यह दल देश के अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों का पंजीकरण करेगा तथा आवश्यक दस्तावेजों जैसे कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र व 72 घंटे के भीतर ली गई कोविड नेगेटिव रिपोर्ट का सत्यापन कर इसकी जानकारी संबंधित ग्राम पंचायतों व प्रशासन को एस.एम.एस/व्हाॅटस ऐप पर तत्काल भेजेंगें।
उपायुक्त ने जिला वासियों से भी आग्रह किया है कि वे कोविड-19 को लेकर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और यदि अति आवश्यक हो तभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए खेल छात्रावास दत्तनगर, कोविड केंद्र के रूप में अधिसूचित

Tue May 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि कोविड-19 रोगी के उपचार और देखभाल के लिए खेल छात्रावास दत्तनगर, रामपुर बुशहर को कोविड देखभाल केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला को इस केंद्र में […]

You May Like

Breaking News