शर्मनाक- शिमला में शराब के नशे में पुलिस से उलझे सैलानी, ASI को जड़ा चांटा, पुलिस ने करवाई हवालात की सैर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पहाड़ों पर इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है । इस मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं । लेकिन कुछ सैलानी अपने एंजॉयमेंट के साथ साथ पुलिस के लिए सरदर्द बने हुए हैं ।

दरअसल शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे शिमला के संजौली टनल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस से बहस करते करते एक सैलानी ने पुलिस कर्मी को थपड़ जड़ दिए ।

ढली थाना प्रभारी एस एस गुलेरिया ने बताया कि इससे पहले 2 गाड़ियों में टक्कर हो गई। टनल के समीप तैनात पुलिस जवान ने मौके पर ढली पुलिस थाना को मामले की सूचना दे दी।
जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गईं और दोनो गुटों में समझौता करवाने की कोशिश कर रही थी।

ऐसे में दिल्ली नंबर की गाड़ी के पर्यटक ने शराब पी हुई थी जिसके बाद उसने पुलिस से बदतमीजी की और टनल के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा किया । इसके साथ ही दिल्ली से शिमला आया सैलानी सड़क पर लेट गया ।

यही नहीं पुलिस को शराब पीते इस सैलानी को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी । ऐसे में करीब 30 मिनट तक टनल के बाहर दोनो तरफ से जाम लग गया।

वहीं पुलिस ने जब पर्यटक को समझाने की कोशिश की तो ऐसे में वह पुलिस के साथ गाली गलोच करने लगा और देखते ही देखते पर्यटक ने एक एएसआई पर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी । मौके पर पहुंची ढली पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है । फिलहाल सैलानी को थाने ले जा कर पूछताछ की जा रही है ।

ढली थाना प्रभारी एस एस गुलेरिया का कहना है की शराब के नशे में धुत दिल्ली का सैलानी शिमला अपनी बेटी के साथ आया है । पुलिस सबसे पहले उसका मेडिकल करवाएगी उसके बाद उस सैलानी पर उचित कार्यवाही की जाएगी ।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह के दौरे ने राजनीतिक गलियारों में की गर्माहट पैदा बोली- मैं धन्यवाद करने आई हूं

Sat Jan 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी हाल ही में मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद नाचन विस् के चैलचौक, डियारगी तथा महादेव पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह के दौरे ने राजनीतिक गलियारों में गर्माहट पैदा कर दी है। हालांकि नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे […]

You May Like

Breaking News