आनी में तिहणी-दलाश मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 गम्भीर रूप से घायल

5
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

पुलिस थाना आनी के अंतर्गत तिहणी-दलाश सम्पर्क मार्ग पर तदाशा नामक स्थान के साथ ही एक वैगन आर कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कि उसमें सवार 5 में से 3 लोग गम्भीर जख्मी हो गए, जबकि दो को मामूली चोट आईं हैं।


जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया ।जहां गम्भीर हालात में जख्मी 3 युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी स्थित जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घटना की पुष्टि डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने की है।
डिंगीधार पँचायत के प्रधान बंसी लाल ने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले वे उस स्थान से गुजरे थे, कि इसी बीच उन्हें फोन पर कार दुर्घटना की सूचना मिली।
जिसके बाद वे तुरन्त मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया। जबकि पुलिस को भी सूचना दे दी गयी थी। वहीं घायलों को अस्पताल तक लाने के लिए आनी से 108 एम्बुलेंस भी मौके की ओर रवाना हो गयी थी।
पुलिस ने बताया कि कार में डडोहल गांव निवासी चालक महेंद्र कुमार के अलावा उनका बेटा सौरभ, तदाशा निवासी रोहित, ढेर गांव निवासी हर्षित और प्रियांशु सवार थे।
जिनमे से गम्भीर घायल रोहित, सौरभ और हर्षित को सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

DC पहुंचे रोहड़ू, डोडरा क्वार में संक्रमण के फैलाव को रोकने और प्रभावित लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

Sun May 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाउपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने देर रात रोहडू क्षेत्र का प्रवास कर उपमण्डलाधिकारी बी.आर. शर्मा से डोडरा क्वार में कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने उपमण्डलाधिकारी को डोडरा क्वार में संक्रमण के फैलाव को […]

You May Like