IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

दुःखद-मेवा (भोरंज) से पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी का 85 वर्ष की आयु में निधन, CM जयराम ठाकुर ने किया शोक व्यक्त

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिनकी गरीबी देखकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार ने विधायकों को पेंशन का प्रावधान किया था आज वही विधायक इस दुनियां को अलविदा कह चले गए। जनसंघ और जनता पार्टी से दो बार विधायक रहे तत्कालीन मेवा वर्तमान भोरंज हमीरपुर के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह का बुधवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह रोपड़ी गांव में अपने घर की सीढ़ियों पर उनका पांव फिसल गया और गभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और अन्य नेताओं ने पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अमर सिंह चैधरी को क्षेत्र के विकास में योगदान के लिए भोरंज के लोगों द्वारा सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अमर सिंह चौधरी हमीरपुर जिला के मेवा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष, 1967 और 1977 में दो बार विधायक रहे।  

बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार हो गया। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Share from A4appleNews:

Next Post

बेमौसमी बारिश से हिमाचल के सेब को 250 करोड़ का नुकसान, अब बीमा कंपनियों ने बागवानों को ठगा

Wed Jun 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में बेमौसमी बरसात ने सेब बागवानों को 250 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। जनवरी से मार्च तक जब बारिश व बर्फ़बारी की जरूरत थी मौसम की बेरुखी के चलते सूखा रहा। लेकिन अप्रैल व मई माह में सामान्य से ज्यादा बारिश ओलावृष्टि व बर्फ़बारी ने […]

You May Like

Breaking News