file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

आज एक देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान, कुल्लू में डॉ मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण के बाद बोले जेपी नड्डा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर कुल्लू के बर्थ नंबर 73 , पीरड़ी में श्रद्धांजलि एवं पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मंत्री गोविंद ठाकुर एवं बूथ त्रिदेव उपस्थित रहे।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस स्थान पर रुद्राक्ष का पेड़ लगाया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं बी एल ओ का धन्यवाद करते हुए कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेने हमारा कर्तव्य है। श्यामा प्रसाद जी के जन्म और जीवन को समझना बहुत ज़रूरी है, वो कभी भी पार्टी से नहीं जुड़े बल्कि एक विचार से जुड़े थे।
उन्होंने विचार के लिए अपने आपको अनेको पार्टियों से जोड़ा और तोड़ा।
मुखर्जी 33 वर्ष की उम्र में कलकत्ता यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर बने जो कि उस समय ऐतिहासिक था।
भारत को एक जुट रखने में श्यामा प्रसाद जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जब कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देने की बात कही थी तो मुखर्जी जी ने उस समय के प्रधामंत्री नेहरू का विरोध किया था। तब वह कांग्रेस में केंद्रीय मंत्री थे उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस से इस्तीफा दिया और जन संघ की स्थापना की।
उन्होंने धारा 370 के विरोध में नारा दिया कि एक नए दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। तब जम्मू कश्मीर में जाने के लिए पास की आवश्यकता होती थी, उन्होंने इसके विरोध में बिना पास जाने की निर्णय लिया और गिरफ्तार हो गए जहाँ उनकी संगीध परिस्थितियों में मृतु हो गयी।
भाजपा के कार्यकर्ताओं की उस समय हज़ारों में संख्या थी, बाद में हमारी संख्या लाखों में हुई और आज हमारी संख्या 18 करोड़ है। आज भजापा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
नड्डा के कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साकार ने धारा 370 को धराशायी कर दिया। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि गृह मंत्री के बगल में बैठकर इस काले कानून को हटाने में मत डालने का मौका मिला।
यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति व अमित शाह की रणनीति का परिणाम है।
आज एक देश मे एक निशान, एक विधान और एक प्रधान है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल, दत्तात्रेय हरियाणा ट्रांसफ़र-8 राज्यपाल बदले

Tue Jul 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति की हैं। राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा […]

You May Like

Breaking News