भाजपा के अंदर नहीं कोई गुटबाजी, 2022 में BJP ही करेगी रिपीट: सुरेश कश्यप

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2022 में भाजपा को रिपीट करवाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। जिसके लिए आलाकमान के दिशा निर्देशों अनुसार सरकार और संगठन के बीच तालमेल कर पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सभी वर्गों के लिए जो काम किया वह सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने भी विपरीत परिस्थितियों में प्रदेश के लोगों का कोरोना काल में साथ दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ बेवजह बयान बाजी कर रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा के बड़े नेताओं के न पहुंचने को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है ना ही किसी नेता की नाराजगी की बात सामने आई है जो पार्टी नेतृत्व तय करता है उसी के मुताबिक भाजपा में चीजें आगे बढ़ती हैं। आलाकमान ने प्रदेश के सभी जिलों को प्राथमिकता देते हुए मंत्रिमंडल विस्तार सहित अध्यक्ष और संगठन में जगह दी है। सुरेश कश्यप ने कहा कि 5 अगस्त को जब प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे उस दिन प्रदेश में हर घर में दीप जलाए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 6 हजार से अधिक बागवानों ने अपनाई प्राकृतिक खेती, पतझड़ और स्कैब का प्रकोप बहुत कम

Fri Jul 31 , 2020
रसायनिक विधि की तुलना में प्राकृतिक खेती विधि में आकस्मिक पतझड़ और स्कैब का बहुत कम प्रकोपप्राकृतिक खेती विधि से सेब बागवानी कर रहे बागवानों के बगिचों का परियोजना के अधिकारियों और बागवानी विशेषज्ञों ने किया निरीक्षणप्रदेश के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मुहैया करवाने वाले सेब-बागवानी क्षेत्र […]

You May Like