IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

महिलाओं का अपमान- विक्रमादित्य सार्वजनिक तौर पर मांगे माफी- पायल

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने कहा कि रोहड़ू से भाजपा की नेत्री पर विधायक विक्रमादित्य का बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
एक रैली को संबोधित करते समय और ऐसी भाषावली महिलाओं को उद्धृत करना कांग्रेस नेता की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है।


उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह अपने चरित्र और महिलाओं को सम्मान देने के तरीके के लिए जाने जाते थे। लेकिन विक्रमादित्य सिंह अपने पिता के करीब कहीं नहीं लगते।
उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य को सार्वजनिक तौर पर इस तरह के बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी गुड़िया मामले को लेकर महिला सशक्तिकरण के खिलाफ बयान दिया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता शाही शासकों की तरह होते हैं, उन्हें अपने महलों को छोड़कर एक आम आदमी की तरह सोचना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिलाओं का अपमान- विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी, बोले- किसी की भावनाओं को आहत करने की नही थी मंशा

Sun Jul 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला  शिमला के रोहडू में भाजपा नेत्री को लेकर दिए बयान पर उठे बवाल पर  कांग्रेस महासचिव ओर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विराम लगा दिया है। भाजपा नेत्रियो द्वारा विक्रमादित्य से माफी मांगने की मांग की जा रही थी वही विक्रमादित्य सिंह ने अपने बयान पर  माफी मांग […]

You May Like

Breaking News