IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हादसा- कोटखाई में जरई से ठियोग जा रही HRTC बस बेऊन के पास दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोग घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई शिमला

जिला शिमला में एक और बस हादसा हुआ है। कोटखाई तहसील में एचआरटीसी की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुई बस जरई से ठियोग जा रही थी कि सुबह क़रीब 8 बजे बेऊन के पास हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर करीब 60 फुट नीचे खेत में पलट गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक किशोर की हालत गम्भीर बताई गई है।

एसएचओ कोटखाई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुटा है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया जा रहा है।

कोटखाई समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि पिछले कल शिमला के समीप हीरानगर में एचआरटीसी की शिमला-नगरोटा रूट की बस के खाई में गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई थी जबकि 20 अन्य घायल हुए थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

चेतन बरागटा की भाजपा में वापसी, उर्मिल ठाकुर और राकेश चौधरी भी BJP में शामिल

Thu Jul 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले वीरवार को प्रदेश की राजनीति के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें भाजपा से निष्कासित पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा, हमीरपुर से उर्मिल ठाकुर और धर्मशाला से राकेश चौधरी का नाम शामिल है। […]

You May Like

Breaking News