खाद्य तेलों पर अनुदान से हिमाचल प्रदेश के 18.71 लाख कार्डधारक होंगे लाभान्वित- मुख्यमंत्री

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों को आवश्यक वस्तुओं पर उचित अनुदान प्रदान कर राहत प्रदान की जा रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के उपभोक्ताओं को 32 लाख लीटर खाद्य तेल प्रदान कर रही है। राज्य सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए खाद्य तेलों में बी.पी.एल. परिवारों को 10 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों को पांच रुपये प्रति लीटर रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उपभोक्ताओं को और अधिक राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने बी.पी.एल. परिवारों के लिए खाद्य तेलों पर आगामी चार महीनों के लिए अनुदान राशि दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति लीटर और ए.पी.एल. परिवारों के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से अगले चार महीनों में उपभोक्ताओं को 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 18.71 लाख कार्ड धारक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है और उन्हें लाभान्वित करने के लिए समय-समय पर कई कदम उठाए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

NYK द्वारा कुल्लू में "फिट इंडिया फ़्रीडम रन" का आयोजन, DC कुल्लू आशुतोष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया दौड़ को रवाना

Sat Aug 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आज “आजादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0”  का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कुल्लू जिला के विभिन्न क्षेत्रों के यवाओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया । कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्य […]

You May Like