IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

NYK द्वारा कुल्लू में “फिट इंडिया फ़्रीडम रन” का आयोजन, DC कुल्लू आशुतोष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया दौड़ को रवाना

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आज “आजादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0”  का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कुल्लू जिला के विभिन्न क्षेत्रों के यवाओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया । कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह दौड़ दशहरा मैदान से टिक्करा वाउड़ी तक आयोजित की गई। उपायुक्त ने युवाओं को फिट रहने के लिए शपथ भी दिलाई । कार्यक्रम में 100 से ज्यादा युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। युवाओं ने बड़े जोश और जुनून से हिस्सा लिया जो काबिले तारीफ है।

समाप्पन समारोह टिक्करा वाउड़ी में हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन व कारगिल हीरो व ब्रिगेडियर खुशाल ने बतौर मुख्यातिथि रहे।

ब्रिगेडियर ने सभी युवाओं में भी जोश भर और कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में जाने के लिए तैयारी कर रहे है उसके लिए पुरी मेहनत करे।उसके लिए युवाओं को स्वयं फिट रहने की जरूरत है । जब खुद फिट रहेगे और  समाज भी फिट होगा देश भी स्वस्थ रहेगा। 

साथ ही उन्होंने देश के युवाओं को सेना में भर्ती उन्हें के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि अगर युवाओं को कोई भी जरूरत हो तो इस विषय में वह मुझसे कोई भी मदद ले सकते हैं।

वही नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया जिसमें कि 100 युवाओं ने भाग लिया। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वही उन्होंने कहा कि इसका मकसद युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

चम्बा की पांगी घाटी में 2162 बीपीएल परिवारों को उपलब्ध करवाई जाएगी ऑफ ग्रिड पाॅवर प्लांट, 250 वाट के सौर ऊर्जा संयंत्र करेंगे प्रदान

Sat Aug 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार राज्य में ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है और इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के जनजातीय क्षेत्र कठिन परिस्थितियों के कारण सर्दियों में ट्रांसमिशन लाइन व ग्रिड फेलियर के कारण बिजली से वंचित रह […]

You May Like

Breaking News