file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

ताबो के वैज्ञानिकों ने रंगरिक गांव के किसानों को संरक्षित खेती का दिया प्रशिक्षण

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, काज़ा

डॉ यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवम वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के लाहुल स्पीति कृषि केंद्र ताबो के वैज्ञानिकों की ओर से रंगरिक गांव में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केंद्र का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नई तकनीकों के बारे में जागरूक करना है।

कृषि विज्ञान केंद्र ताबो की वैज्ञानिक डा मीना ( फल विभाग) ने किसानों को संरक्षित खेती के लाभ और उसे जुड़ी सभी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे है 25 किसानों को स्ट्रॉ बैरी के रनर भी वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करे तो उनका मुनाफा दोगुना होने में अधिक समय नहीं लगेगा । इसके साथ फसल तैयार करने में लागत भी कम आएगी।

शिविर में किसानों को संबोधित करते हुए डा सविता ने किसानों, स्वयं सहायता समूहों को फलों और सब्जियों से बनने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।

इन खाद्य पदार्थों में चटनी, आचार, जैम, मुरब्बा, जूस आदि बनाया जा सकता है। इसके माध्यम से आत्म निर्भर बनेंगे। इसके साथ स्वरोजगार के साधन भी घर में विकसित हो सकेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

देखो देखो कौन आया- शेर आया के नारों से गूंजा हमीरपुर, जन आशीर्वाद यात्रा ने एक जन आंदोलन का रूप लिया- अनुराग

Tue Aug 24 , 2021
हमीरपुर के लिए खुशी का दिन है , हमीरपुर का बेटा अनुराग ठाकुर आज हमीरपुर के प्रवास पर  :कश्यप एप्पल न्यज, हमीरपुर जन आशीर्वाद यात्रा हमीरपुर में गांधी चौक पहुंची जहाँ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सम्मेलन में भाग लिया।सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश के पूर्व […]

You May Like

Breaking News