चौपाल में टमाटर प्याज से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आज सुबह नेरूवा से लगभग 25 किलोमीटर दूर रोहाणा (मीनस) के पास एक पिकअप गाड़ी नंबर HR 58B 2522 दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। गाड़ी सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे जा गिरी है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह गाड़ी विकासनगर से रोहडू टमाटर व प्याज़ लेकर जा रही थी। इस गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। जिनके नाम व पता
(1) भूरा पुत्र सतपाल गांव बरथाकायस्थ तहसील व जिला सहारनपुर (उ०प्र०) ।
(2) सोनू पुत्र मदन गांव पठेड तहसील व जिला सहारनपुर (उ०प्र०)
दोनों व्यक्ति बिल्कुल सुरक्षित है जिन्हें इस हादसे के दौरान हल्की चोंटे आई है। गाड़ी में लदा टमाटर व प्याज़ में से टमाटर बुरी तरह नष्ट हो गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जताया आभार

Mon Sep 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष अमर ठाकुर के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल ने यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान […]

You May Like