file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

स्नेहा ने किया किन्नौर जिला का नाम रोशन, DC आबिद ने दुबई में आयोजित बाॅक्सींग प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कुमारी स्नेहा को दुबई में आयोजित दी है। उन्होंने कहा कि स्नेहा की इस उपलब्धि से न केवल किन्नौर जिला का नाम रोशन हुआ है बल्कि प्रदेश व देश का नाम भी रोशन हुआ है।
उन्होंने कहा कि सांगला गांव की रहने वाली स्नेहा ने हाल ही में जुलाई माह में हरियाणा के सोनीपत में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

यही नहीं स्नेहा ने वर्ष 2020 में असम में आयोजित खेलो इंडिया खेलो में भी स्वर्ण पदक जीता था। इससे पूर्व उन्होंने 2019 में स्पेन में आयोजित जूनियर वूमैन बाॅक्सींग प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।


कुमारी स्नेहा ने 2019 में आयोजित राष्ट्रीय बाॅक्सींग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था जबकि वर्ष 2019 में ही आयोजित खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। वर्ष 2018 में भी कुमारी स्नेहा ने ओपन राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।
आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि स्नेहा के स्वर्ण पदक जीतने से जिले के लोगों में खुशी की लहर है तथा उनकी इस उपलब्धि से जिले सहित प्रदेश व देश के खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्नेहा भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषकर एशियन गेम्ज व आॅलम्पिक में बाॅक्सींग प्रतियोगिताओं में प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेगी।
उन्होंने जे.एस.डब्लयू जल विद्युत परियोजना प्रबंधन का सी.एस.आर के तहत जिले के खिलाड़ियों को बाॅक्सींग प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करने के लिए भी आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

'मंत्री जी' महेंद्र सिंह बोले-पेटीयों, ट्रे, ग्रेडिंग व पैकिंग पर फिजूलखर्ची न करें बागवान, पिकअप में भरें और खुले में बेचें सेब

Wed Sep 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बाग़वानो को पिक अप मे भर कर सेब ले जाना चाहिए और बाहर जाकर खुले में सेब बेचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पेटीयों का खर्चा ट्रे का खर्चा ग्रेडिंग का खर्चा पैकिंग का खर्चा खत्म हो […]

You May Like

Breaking News