दुःखद- मंडी में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

जिले के छतरी-जंजैहली मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना सोमवार सुबह तब मिली जब कुछ स्थानीय लोगों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी।

मृतकों की पहचान धाण, गागण और पराला गांव के निवासियों के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण रात के समय कम दृश्यता और खराब सड़क हालात को माना जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा देने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार रात मंडी ज़िला के जंजैहली-छतरी मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस घटना के दो घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला रिज पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई डॉ परमार की 119वीं जयंती

Mon Aug 4 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती आज यहां रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश वासियों की ओर से डॉ परमार को पुष्पांजलि अर्पित की […]

You May Like

Breaking News