IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

MC चुनाव- प्रतिभा सिंह और सुक्खू संभालेंगे नगर निगम शिमला चुनाव की कमान, चुनाव समितियों का किया गठन

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये विभिन्न चुनाव समितियों का गठन कर दिया हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व कांग्रेस विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के  चुनाव में समन्वय के साथ साथ पूरे चुनाव प्रचार व अभियान का संचालन करेंगे।

प्रचार समिति में अन्य सदस्यों में नंद लाल,मोहनलाल ब्राक्टा, अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी, नरेंद्र कटारिया, रजनीश किमटा, दयाल प्यारी व हरदीप सिंह बावा को शामिल किया गया हैं।

चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष रोहित ठाकुर व राजेंद्र राणा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त सदस्यों में

 महेश्वर चौहान, संजय अवस्थी,रघुबीर सिंह बाली,इंद्रदत्त लखनपाल, दवेंद्र बुशेहरी, राम कुमार, सुरेश कुमार, अमित पाल

 सिंह सदस्य सचिव, डॉ राजेश शर्मा,सुनील शर्मा बिट्टू,अमित नंदा, रितेश कपरेट के अतिरिक्त शिमला शहर व ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष इस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं।

कॉर्डिनेशन कमेटी में कौल सिंह ठाकुर,राम लाल ठाकुर,आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर व किशोरी लाल को शामिल किया गया हैं।

इसके अतिरिक्त मीडिया व सोशल मीडिया कमेटी में नरेश चौहान, सुशांत कपरेट,अनिता वर्मा व किरण धानटा को शामिल किया गया हैं।

चुनाव नियंत्रण कक्ष का प्रभारी यशवंत छाजटा व सौरव चौहान को

सह प्रभारी बनाया गया है जबकि सदस्यों में यदुपति ठाकुर,प्रशांत शर्मा,चंदन राणा,अमित सैनी व शुभ्रा जिंटा को दी गई हैं।

स्क्रेनिंग कमेटी का अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान को बनाया गया हैं। इस कमेटी के अन्य  सदस्यों में विनय कुमार, अनिरुद्ध सिंह,विक्रमादित्य सिंह,आशीष बुटेल व हरीश जनारथा को शामिल किया गया हैं।

कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुख इस कमेटी में विशेष अतिथि सदस्य होंगे।

प्रचार समिति का अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री को बनाया गया है जबकि कर्नल धनीराम शांडिल को समन्वयक का दायित्व सौंपा गया हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में लीगल होगी "भांग की खेती", कैबिनेट मंत्री जगत नेगी की अध्यक्षता में बनाई पांच सदस्यीय कमेटी, एक महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी कमेटी

Fri Apr 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन नियम 63 के तहत भांग की खेती को लीगल करने को लेकर चर्चा लाई गई। द्रंग से भाजपा विधायक पूर्ण चन्द ने सदन में इसकी चर्चा लाई। विधान सभा सदस्यों ने भांग के औषधीय गुणों का हवाला देते […]

You May Like

Breaking News