महिला दिवस पर पूरे हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करेंगी महिला पुलिस- DGP

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में महिला पुलिस ही दिखेगी। इसके पीछे का मकसद महिला सशक्तिकरण और महिला पुलिस को उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान देना है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिमाचल महिला पुलिस की अलग झलक शिमला के रिज मैदान में देखने को मिलेगी।

हिमाचल के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस हिमाचल प्रदेश में अपने 50 वर्ष के सफर की झलकी लोगों को दिखाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिज मैदान में महिला पुलिस परेड, बाइक स्टंट और साहसिक कर्तव्य दिखाएगी।1973 में हिमाचल प्रदेश में केवल 3 महिलाएं थी लेकिन अब संख्या 2300 हो गई है।

डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि प्रदेश के स्थापना दिवस के स्वर्णिम जयंती वर्ष के मौके पर महिला पुलिस के योगदान व महिलाओं को सम्मान देने के मकसद से \”women in hp police\” कार्यक्रम किया जाएगा जिसका शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश के लिए 1420 करोड़ जारी करने का किया आग्रह

Mon Mar 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर जिला मण्डी में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण और कांगड़ा जिला में मौजूदा हवाई अड्डे के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं के स्तरोन्यन के लिए 1420 करोड़ रुपये जारी करने का […]

You May Like

Breaking News