IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17 से 19 तक धर्मशाला में – जम्वाल

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भाजपा के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आगामी 17, 18 एवं 19 फरवरी, 2021 को धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी।
उन्होनें कहा कि 17 फरवरी, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सांय 5.00 बजे तक प्रदेश के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि 17 फरवरी, 2021 को सांय 6.00 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जोकि देर रात तक चलेगी। 18 फरवरी, 2021 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रातः 10.00 बजे शुरू होगी जोकि 19 फरवरी, 2021 को दोपहरबाद तक चलेगी। उन्होनें कहा कि पार्टी के सम्माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बैठक के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
उन्होनें कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मंत्रीगण, विधायकगण, सांसद, 2017 के प्रत्याशी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी एवं आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के 1 हफ्ते के अंतर्गत सभी संसदीय क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा और उसके बाद प्रशिक्षण शिविर मंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

धर्मपुर सोलन में जिला परिषद चुनावों के बैलेट पेपर कूड़े के ढेर में मिलने से सनसनी, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्या हुई धांधली

Sat Feb 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन धर्मपुर सोलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर के समीप आज कूड़े के ढेर मे बैलट पेपर गिरे मिलने से प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल इस बार के पंचायती राज चुनाव आरंभ होने के पहले दिन से ही लोगों द्वारा प्रशासन की कार्यप्रणालीयों पर […]

You May Like

Breaking News