IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ZP बामटा गौरव शर्मा ने बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए 3 ऑक्सीजन सिलेंडर, कईयों को मिलेगी सांसें

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग को कोरोना काल में लोगों के जीवन को बचाने के लिए तीन बडे आक्सीजन सिलेेंडर मिले है। इन तीन बडे आक्सीजन सिलेंडर को बामटा वार्ड के जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने भेंट किया है।

गौरतलब है कि जिला परिषद सदस्य पिछले काफी वर्षो से समाज सेवा क्षेत्र से जुडे हुए है। तथा विभिन्न तरह के सेवा कार्यो के कारण लोगों से जुडे हुए है। इसी के चलते गौरव शर्मा ने गत वर्ष भी कोविड काल में विभिन्न गांवों को अपने खर्चे पर सैनीटाईज करवाया था। तथा इस क्रम को इस वर्ष भी जारी रखा हुआ है।

इस अवसर पर गौरव शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोविड 19 की दूसरी लहर में फैल रहे कोरोना संक्रमण ने सबको चिंता में डाल दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकाल को अपनाएं । सामाजिक दूरी को अपनाएं व मास्क लगाए, हाथों को बार आर साबुन अथवा सैनीटाईजर से साफ करे।

उन्होंने कहा कि कोविड से सुरक्षित रहने के लिए कोरोना वैक्सीन को लगाए। इसके प्रति फैलाई जा रही विभिन्न भ्रातियों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जिस भी किसी व्यक्ति कोई जरूरत अथवा मदद की आवश्यकता होे, तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार के लिए आधुनिक तकनीकें अपनाएं पीआर व्यवसायीः मुख्यमंत्री

Mon May 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और पहलों के समुचित एवं व्यापक प्रसार के लिए आधुनिक तकनीकों और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर अधिक बल दिया जाना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की बैठक […]

You May Like

Breaking News