file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने BJP को बताया हिमाचल विरोधी, इनका असली चेहरा जनता को दिखाने प्रचार में उतरेगी पार्टी, चारों सीट पर किया जीत का दावा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस की अहम बैठक राजीव भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट के अन्य सहयोगी भी शामिल हुए। हिमाचल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हिमाचल विरोधी भाजपा का संदेश लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
बैठक के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं। इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है। जल्द ही प्रत्याशियों के नाम घोषित होंगे, ताकि जल्द से जल्द मैदान में उतरा जा सके। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा देश भर में झूठ फैलाने का काम कर रही है।

,,हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा में राज्य सरकार ने बेहतरीन काम किया। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का सहयोग नहीं किया।आपदा के दौरान राज्य सरकार ने प्रभावितों तक राहत पहुंचाने का काम किया उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले हर खाते में 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा बेरोजगारी और महंगाई के बारे में भी भाजपा बात नहीं की।

,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल विरोधी है। केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के विकास की राह में रोड़े अटकाने करने का काम कर रही है। प्रदेश ने जब वाटर सेस लगाया, तो इसमें कोर्ट जाकर स्टे का काम किया गया, जबकि पहले भी जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में इसी तरीके का सेस लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीबीएमबी का 4 हजार 300 करोड़ रुपए का एरियर भी राज्य को नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में सरकार ने बेहतरीन काम किया है। इसी काम को लेकर जनता के बीच कांग्रेस पार्टी जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस का हाथ’ ही कांग्रेस का प्रत्याशी होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि न तो कोई कैबिनेट मंत्री नाराज है और न ही विधायक।

,,वहीं, हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में तालमेल हो, इसके लिए बेहतरीन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को चारों खाने चित्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एंटी हिमाचल स्टांस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। पहले की तरह जीत का दस्तूर प्रदेश में बरकरार रहेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान राम की कसम खाते हुए कहा कि वह हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्टेटस स्टार्ट-अप रैंकिंग-2022 में हिमाचल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य का "पुरस्कार"

Tue Jan 16 , 2024
ग्रामीण अर्थव्यवस्था आधारित नई स्टार्ट-अप नीति लेकर आएगी राज्य सरकारः मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज, शिमलाआज भारत मंडपम नई दिल्ली में उद्योग और आन्तरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा राज्यों के स्टार्टअप रैंकिंग-2022 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश को श्रेणी-बी (एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्य) में सर्वश्रेष्ठ […]

You May Like

Breaking News