IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

5 दिन तक निगुलसरी में डटे रहे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से यातायात बहाल 

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

लगातार पांचवें दिन मौके पर जज्बे के साथ डटे रहने के परिणामस्वरूप यातायात बहाली का कार्य हुआ पूर्ण

एप्पल न्यूज, निग़ुलसरी/किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट में हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के लगातार पांचवे दिन मौके पर डटे रहने के परिणाम आज समस्त लोगों के सामने हैं और नतीजतन यातायात पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है।

जगत सिंह नेगी के अटूट दृढ़ संकल्प व जनता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने के जज़्बे का एक और उद्धारण आज सभी के समक्ष है कि किस तरह तमाम विपरीत व कठिन प्राकृतिक चुनौतियों का सामना हिम्मत व कर्तव्य निष्ठा से पूरा किया जा सकता है।

दलदल व विपरीत मौसम की चुनौतियों का सामना राजस्व मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में मशीनरी, इंजीनियरों व श्रमिकों द्वारा साहस के साथ किया गया और वाहनों की आवाजाही ब्लॉक प्वाइंट के दोनों तरफ से बहाल की गई। 

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसान-बागवान हितैषी सरकार है और बागवानों की साल भर की मेहनत उनकी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्रखर प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले कल से मार्ग अधिकांश समय के लिए बहाल किया गया और रात्रि के 10 बजे तक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई। आज सुबह 06 बजे से ट्रैफिक पुनः बहाल किया गया और रामपुर की तरफ से पहले सभी वाहनों को निकाला गया।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि ब्लॉक प्वाइंट के संवेदनशील स्थानों में मरम्मत कार्य की आवश्यकता पड़ती है जिस कारण वाहनों की आवाजाही में रुकावट होती है, इसलिए उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी संयम बनाए रखें और बहाली कार्य में लगे श्रमिकों व अन्य को अपने धैर्य के माध्यम से सहयोग प्रदान करें और आज यातायात लगभग पूर्णतः बहाल कर दिया जाएगा। 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि कल दिनांक 12 सितम्बर, 2025 को सायं 06 बजे से 13 सितम्बर, 2025 के प्रातः 06 बजे तक निगुलसरी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के ब्लॉक प्वाइंट की सड़क बंद रहेगी और इस दौरान ब्लॉक प्वाइंट की सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा ताकि बिना किसी रुकावट के वाहनों की आवाजाही चालू रह सके।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि निगुलसरी में वैकल्पिक सड़क मार्ग का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। 

इस दौरान स्थानीय महिला मंडलों, युवक मंडलों, युवा कांग्रेस के सदस्यों व महिला कांग्रेस की सदस्यों द्वारा बहाली कार्य में जुटे हुए श्रमिकों, मजदूरों व वाहन चालकों को खाने पीने की सुविधा के साथ-साथ फल भी प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उप मंडल अधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज नेगी सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.931 किलो गांजा ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu Sep 11 , 2025
एप्पल न्यूज, बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ़ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बद्दी की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 12.931 किलो गांजा बरामद किया है। इस सिलसिले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के […]

You May Like

Breaking News