सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पहली जून से चरणबद्ध तरीक़े से खुलेंगे बाजार, व्यापार मंडल की मांग पर मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से दुकानें खोलने का दिया आश्वासन

9
8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्षों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले उन्हें मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने दुकानों को 1 जून के बाद चरणबद्ध तरीके से खोलने का आश्वासन दिया हालांकि यह तभी संभव हो पाएगा अगर प्रदेश में करोना संक्रमण व उससे हो रही मौतों पर अंकुश लगता है।


व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश व्यापार मंडल के 10 जिलों के अध्यक्ष विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले व उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अगर परिस्थितियाँ अनुकुल रही तो पहली जून से चरणबद्ध तरीक़े से दुकाने खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से व्यापारियों को भी प्राथमिकता के आधार पर वेक्सीनेसशन कराने की मांग की है। इसके अलावा बंद पड़ी दुकानों के बिजली पानी व कूड़े के बिल को भी माफ करने की मांग की गई है जिस पर मुख्यमंत्री ने हर सम्भव सहायता का आस्वासन दिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सुन्नी पहुँच बोले-कोरोना संक्रमित व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने के साथ हमें एक दूसरे का सहयोगी बनना जरूरी

Wed May 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र सुन्नी का दौरा कर कोरोना महामारी व कर्फ़्यू के चलते लोगों का आ रही समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह किसी भी समस्या के लिए दिन रात उनके साथ खड़े है। उन्होंने इस […]

You May Like

Breaking News