IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कहर- किन्नौर के बटसेरी खरोगला नाले में बाढ़, सेब के बागीचे तबाह

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला तहसील के तहत बटसेरी गाँव के खरोगला नाले में बाढ़ आने से ग्रामीणों के लाखो के सेब बगीचे तबाह हुए है जिला के बटसेरी गाँव में पिछले वर्ष भी इसी जगह पर बाढ़ आने से लोगो के सेब के बगीचे तबाह हुए थे जिसके बाद प्रशासन ने इस स्थान पर बचाव के लिए कोई व्यवस्था नही की है।

\"\"

वही सूचना देते हुए बटसेरी गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि बीते रात से ही इस खरोगला नाले में बाढ़ शुरू हुई थी लेकिन सुबह होते ही इसका बहाव काफी तेज़ हो गया जिसके बाद खरोगला नाले से बाढ़ का प्रभाव खरोगला नाले के इर्दगिर्द बटसेरी गाँव के लोगो के सेब के बगीचों तक घुस आया और लोगो के सेब के बगीचों को तबाह कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ग्रामीणों ने इस सन्दर्भ में प्रशासन को खरोगला नाले में बाढ़ से बचाव हेतू सुरक्षा दीवार की मांग को थी जो अब तक नही लगाई गई जिसका खामियाजा अबतक ग्रामीणों को भुक्तना पड़ रहा है।

बता दे कि खरोगला नाले में बाढ़ आने से नाले के आसपास के जंगल समेत बटसेरी गाव के ग्रामीणों के सेब के बगीचे तबाह हुए है। वहीं सेब की सारी फसल बाढ़ में बह गयी है जिसके चलते अब ग्रामीणों को इस वर्ष काफी नुकसान हुआ है वही मौके पर प्रशासन पहुँच चुका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम ने संजौली में हैलीपोर्ट के निर्माण और कालीबाड़ी के समीप बैंटनी कासल के पुनर्सुधार की समीक्षा की

Sun Jul 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला शहर के उपनगर संजौली में निर्माणाधीन हैलीपोर्ट का दौरा किया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हैलीपोर्ट का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह हैलीपोर्ट शिमला आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने […]

You May Like

Breaking News