file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

12 से 15 अक्टूबर तक जुनगा में होगा “इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल”, पर्यटन को लगेंगे नए पंख- अनिरुद्ध सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

जिला शिमला के जुनगा इलाके में 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। बीते तीन साल से यहां पैराग्लाइडिंग हो रही है।

शिमला में होने वाली पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल से यहां होने वाली पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, हाल ही में जिला चंबा का दौरा कर वापस लौटे अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए बेहतरीन काम कर रही है। वे खुद भी आपदा प्रभावितों से जाकर मिल रहे हैं। जिन लोगों ने आपदा में अपने घर गंवाए हैं, उन्हें नए घर बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

सरकार के सभी मंत्री ग्राउंड जीरो पर हैं और लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद सारी स्थिति पर नजर बनाकर रखे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM-प्रियंका ने शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों का लिया जायज़ा, संसद के विशेष सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस पार्टी- प्रियंका गांधी

Wed Sep 13 , 2023
सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार प्रभावितों की कर रही हर संभव सहायता: ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज शिमला शहर के शिव बावड़ी, कृष्णानगर और कनलोग स्थित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं […]

You May Like

Breaking News