हिमाचल में एक हजार कलाकारों का पंजीकरण, आप छूट गए हैं तो करें आवेदन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

अप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के कलाकारों को अब एक ही मंच पर एक साथ पहचान मिलेगी। किसी भी कार्यक्रम, मेले, त्यौहार और अन्य समारोह के लिए किसी कलाकार को खोजना बेहद ही आसान हो जाएगा। इसके लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार प्रदेश के कलाकारों का पंजीकरण शुरू कर दिया है।
कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर के मेलों तथा सार्वजनिक व शासकीय उत्सवों में प्राथमिकता देने के लिए कलाकारों को पंजीकृत किया जा रहा है।
निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग कुमुद सिंह ने बताया कि अभी तक करीब एक हजार कलाकारों का पंजीकरण हो चुका है। यदि अभी भी कोई प्रदेश का कलाकार पंजीकरण करवाना चाहता है तो अपनी विधा अनुसार भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा की वेबसाईट www.bhurisinghmuseum.in से प्रपत्र डाउनलोड कर सम्बंधित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 तय की गई है। उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है उन्हें पुनः आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में किए 45 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन

Tue Jul 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने 7.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सुंदरनगर-बीना सड़क, 2.85 करोड़ […]

You May Like

Breaking News