file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुःखद- हिमाचल में मॉनसून कहर जारी, चम्बा में 3 बहे, 8 पुल, 6 घराट व गौशाला भी नष्ट, सेब टमाटर की फसलें तबाह…

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी हैं. पिछले 4 से 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं तों प्रदेश के कई हिस्सों में नुकसान की भी खबरें हैं। भारी बारिश व तूफान से फसलों को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा हैं।

रविवार को सुबह से ही भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी हैं जिससे ऊपरी शिमला में सेब की फ़सल व प्रदेश के निचले इलाकों में टमाटर व मक्की की फ़सल को भारी नुकसान पहुंचा हैं. मौसम की मार से किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं।

भारी बरसात से चम्बा जिला के बकानी में 3 लोग पानी में बहने से लापता हो गए है. 8 पैदल पुल बह गए हैं, 6 घराट बह गए है. 1 गौशाला बह गई है. चंबा में भारी बारिश रवि नदी का जलस्तर बढ़ गया है. रवि नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है.

चंबा में ही दो मकान बारिश के कारण ढह गए है. सुरेश सिंह सुपुत्र गजेंद्र सिंह गांव करंगड़ ग्राम पंचायत कैला निवासी का घर भारी बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

इसी पंचायत के निवासी भानो सुपुत्र हरदेव के मकान की दीवार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है तथा पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है।

उधर बारिश से शिमला के ननखड़ी में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. सेब के पेड़ों से सेब नीचे गिर गए है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा ने देश में बदले सियासी रिवाज, अब प्रदेश में भी बदलेंगे, BJP की जीत निश्चित, हम बना रहे हैं सरकार

Sun Sep 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा , मंत्री सुरेश भारद्वाज और संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाजपा कानून और कानूनी मामलों प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लिया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संजोयक अंशुल बंसल द्वारा की गई। […]

You May Like

Breaking News