IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पैरालिंपिक खेलों में भारत को 19 पदक मिले, देश का नाम विश्व पटल पर हुआ रोशन- खन्ना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

भले ही पैरालिंपिक खिलाड़ी किसी न किसी रूप से दिव्यांग थे, लेकिन उनके हौसले के आगे हर चट्टान चकनाचूर हो गई

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भारतिय पैरालिंपिक संघ के चीफ पैट्रन अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में पैरालिंपिक के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा टोक्यो ओलिंपिक के बाद टोक्यो में हुए पैरालिंपिक खेलों का समापन हो गया है। जिस तरह ओलिंपिक खेलों में भारत ने दमदार प्रदर्शन किया था। उससे कहीं ज्यादा भारत के पैरा एथलीटों ने पैरालिंपिक खेलों में प्रदर्शन किया है, क्योंकि पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने इन पैरालिपंकि खेलों से पहले इतने पदक नहीं जीते थे, जबकि इस बार के खेलों में पैरालिंपिक के इतिहास में मिले कुल पदकों से भी ज्यादा पदक जीत लिए हैं।

उन्होंने कहा की भारत को इस बार पैरालिंपिक खेलों में 19 पदक मिले जिससे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ। भले ही पैरालिंपिक खिलाड़ी किसी न किसी रूप से दिव्यांग थे, लेकिन उनके हौसले के आगे हर चट्टान चकनाचूर हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारत टोक्यो पैरालिंपिक में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदकों जीतने में सफल हुआ है। यह पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। 2016 के रियो पैरालिंपिक खेलों में भारत ने चार पदक जीते थे, लेकिन इसके करीब पांच गुने पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं।

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के दो एथलीट ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दो-दो पदक अपने नाम किए हैं। इनमें शूटर अवनि लेखरा है, जिन्होंने निशानेबाजी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता है, जबकि पुरुष निशानेबाज सिंघराज अधाना ने भी दो पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें एक सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल शामिल है। अवनि के अलावा सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नगर ने गोल्ड मेडल जीता है।
पैरा एथलीट निषाद कुमार जो कि हिमाचल से है उन्होंने पुरुषों के हाई जंप के मुकाबले में रजत पदक जीता ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की 5 हजार करोड़ की आर्थिकी को बचाने के लिए लाया जाए बागवानी विधेयक, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने रिज महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Tue Sep 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की 5 हजार करोड़ की आर्थिकी को बचाने के लिए बागवानी विधेयक लाने की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी के सामने प्रदर्शन किया। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद संगठन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। […]

You May Like

Breaking News