हिमाचल की 5 हजार करोड़ की आर्थिकी को बचाने के लिए लाया जाए बागवानी विधेयक, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने रिज महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की 5 हजार करोड़ की आर्थिकी को बचाने के लिए बागवानी विधेयक लाने की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी के सामने प्रदर्शन किया। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद संगठन ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि हर वर्ष बागवानों को लदानी और अडानी लूट रहे हैं। सेब की गिरती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार हर वर्ष असफल रहती है।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक दीपक राठौर ने कहां की 5 हजार करोड़ बागवानी की आर्थिकी को सरकार को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर वर्ष बेमोशमी बारिश बर्फबारी और उसके बाद लदानी व अडानी की मनमानी से बागबानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानी विधेयक लाकर सेब के मूल्यों को नियंत्रित करना चाहिए। जिले के हर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज बनाना चाहिए जिससे सेब की कीमतें गिरने पर बागबान सेब को स्टोर कर सकें। इसको लेकर राज्यपाल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन के माध्यम से विधेयक को लेकर उन्होंने सरकार को सुझाव दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPPCB ने “नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा के अंतर्राष्ट्रीय दिवस” पर वायु प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से जनजागरूकता बैठकें आयोजित की

Tue Sep 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वच्छ हवा में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बढ़ती दिलचस्पी के बाद और मानव स्वास्थ्य की रक्षा व वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल देते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 सितंबर को “नीले आसमान के लिए स्वच्छ हवा के अंतर्राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News