IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पूरी दुनिया देख रही है कि प्रधानमंत्री ने किस प्रकार से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गरीबों को अन्न पहुंचाया : पीयूष

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

रक्तदान से बचाई जा सकती है जान
• प्रधानमंत्री देश के प्रधान सेवक

एप्पल न्यूज़, शिमला

वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भाजयुमो शिमला मंडल द्वारा खलीनी में आयोजिय रक्तदान शिविर में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री राजीव सहजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे भाजपा के सभी मोर्चे पूरे प्रदेश भर में सेवा ही समर्पण अभियान कर अंतर्गत अनेकों सेवा कार्य चला रहे है। मंत्री पीयूष गोयल का जैसे ही हिमाचल का कार्यक्रम बना उन्होंने तय किया कि मैने स्वयं सेवा और समर्पण कार्यक्रम में भाग लेना है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पूरे जीवन को देश के लिए समर्पण कर एक नई मिसाल कायम की है।
उन्होंने कहा की हिमाचल में हज़ारों कार्यक्रम इस सेवा अभियान के अंतर्गत चल रहे है और पूरे में देश लाखों कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए है।
उन्होंने कहा को करोड़ो की संख्या में आम जनता इन सेवा कार्यों से जुड़े है जिससे सभी ज़रुतमंदो को बड़ा लाभ हो रहा है।
उन्होंने कहा को रक्तदान से कई जाने बचाई जा सकती है इस लिए इस दान को महादान कहा जाता है।
मंत्री पीयूष गोयल ने अपने भाजपा की पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा की मैंने भी अपने जीवन मे अनेको रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है।
उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और बंधुओं को इस पवित्र कार्य के लिए बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कल मैं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में शिमला में भाग लूंगा, आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कल्याणकारी कार्य को देख रही है कि देश की इतनी बड़ी आबादी को इस योजना का लाभ किस प्रकार पहुचाया जा रहा है, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी  प्रदेश में घर घर तक इस योजना के अंतर्गत अन्न पहुंचने का उत्तम कार्य किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में शोघी-मेहली सड़क पर ब्यूलिया में सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा, 3 घायल

Fri Sep 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के शोघी-मैहली बायपास में व्यूलिया में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़कता हुआ सड़क से नीचे जिससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे जो घायल हो गए है। जिन्हें स्थानीय […]

You May Like

Breaking News