file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि- मंत्री चंद्र कुमार व जगत सिंह नेगी ने दी रिज मैदान पर स्थित गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के मौके पर देशभर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। शिमला में भी रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी के देश के लिए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की है। आज के दिन महात्मा गांधी सहित देश की आजादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। महात्मा गांधी कि देश ही नहीं दुनिया में भी अलग पहचान है आज उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की सबको जरूरत है। चंद्र कुमार ने कहा कि आज देश की कुछ सांप्रदायिक ताकतें महात्मा गांधी के बजाए नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता कर उनकी पूजा कर रहे हैं जो बेहद ही दुर्भाग्य की बात है।

Share from A4appleNews:

Next Post

16 दिन बाद मन्दिर लौटे शमशरी महादेव ने की भविष्यवाणी- सुख समृद्धि के साथ शांति बनी रहेगी

Mon Jan 30 , 2023
सीआर शर्मा, एप्पल न्यूज़ आनी आनी  के ऊपरी क्षेत्र में परम्परा के अनुसार स्थानीय ग्रामीण देवता माघ माह में हर वर्ष स्वर्ग प्रवास पर जाते है। लेकिन स्वर्ग से वापसी क्षेत्र के देवताओं की अलग अलग तिथि पर होती है। जानकारी के अनुसार कोई देवता 16 दिन के बाद तो […]

You May Like

Breaking News