IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

16 दिन बाद मन्दिर लौटे शमशरी महादेव ने की भविष्यवाणी- सुख समृद्धि के साथ शांति बनी रहेगी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

सीआर शर्मा, एप्पल न्यूज़ आनी

आनी  के ऊपरी क्षेत्र में परम्परा के अनुसार स्थानीय ग्रामीण देवता माघ माह में हर वर्ष स्वर्ग प्रवास पर जाते है। लेकिन स्वर्ग से वापसी क्षेत्र के देवताओं की अलग अलग तिथि पर होती है।

जानकारी के अनुसार कोई देवता 16 दिन के बाद तो कोई एक माह में और कोई डेढ़ माह में स्वर्ग प्रवास से लौटते है।इसी क्रम में क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव 16 दिनों के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे है। क्षेत्र के लोगो को भी इस दिन का बेसब्री से इन्तजार रहता है। 

देवता स्वर्ग से लौटते ही साल भर की भविष्यवाणी करते हैं । साल कैसा रहने वाला है, अकाल या विपदाएं तो नहीं आने वाली हैं  बारिश होगी या नहीं , महामारी तो नहीं फैलने वाली सारी बातें देवता गुर के माध्यम से इस दौरान बताता है।

देवताओ ने अपने अपने गुरों के माध्यम से भविष्यवाणी में सुख समृद्धि के साथ शांति बनी रहने की भविष्यवाणी की ।  इस दौरान शमशरी देवता ने अपने गुर के माध्यम से लोगों को चावल के दाने दे कर हर व्यक्ति का साल कैसे रहने वाला है यह भी बताया।

उन्होंने किसी पर विपदा आने वाली है तो इस का निपटारा कैसे होगा तरकीब भी बताई । शमशरी महादेव मंदिर के पुरोहित स्वरूप शर्मा  ने बताया की परम्परा के अनुसार शमशरी देवता 16 दिनों  के लिए स्वर्ग प्रवास पर जाते हैं ।  वहां देवी देवताओं की बैठक  होती है।

इस बार देवता ने भविष्यवाणी में आशीर्वाद सुखद दिया है। साल फसल अच्छी रहने , बारिशे भी सही होगी ,इलाका फलेगा फूलेगा , महामारी अदि का भी भय नहीं है।

मंदिर पुजारी गुड्डू ने बताया कि  यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। देवता 14 जनवरी को स्वर्ग गए और 30 जनवरी को वापिस आये है । 

जितने भी देवता स्वर्ग से लौटे, सभी ने साल अच्छा गुजरने की भविष्यवाणी की है। इससे लोगों में ख़ुशी की लहर है । शमशरी महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तजनों की भीड़ उमड़ी रही ।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया

Mon Jan 30 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक […]

You May Like

Breaking News