IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल के 10 जिलों में इस दिन होगा जनमंच कार्यक्रम, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल के 10 जिलों में जनमंच कार्यक्रम 2 फरवरी को होगा। जनमंच जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति में नहीं होगा। इस दौरान ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचेेंगे। इन शिकायतों का निपटारा तत्काल मौके पर ही किया जाएगा। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आरएन बत्ता ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार ऊना के हरोली में आईपीएच और बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह, कांगड़ा के देहरा में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सोलन के नालागढ़ में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कुल्लू में कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, सिरमौर के शिलाई में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, बिलासपुर के घुमारवीं में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, चंबा के डलहौजी में उद्योग मंत्री विक्रम सिंह, मंडी के सिराज में वन मंत्री गोविंद ठाकुर, शिमला के रामपुर में  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल और हमीरपुर के बड़सर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा जनमंच में मौजूद रहेंगे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश सरकार 338 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को देगी अस्थाई नियुक्ति

Sun Jan 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलास्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने यहां जानकारी दी कि प्रदेश के उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में 338 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी.एच.ओ.) को अस्थाई नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों को बीएससी नर्सिंग कर चुकी उन उम्मीदवारों से भरा जाएगा जिन्होंने ब्रिज कोर्स पूरा कर लिया है।उन्होंने कहा कि बीएससी नर्सिंग […]

You May Like

Breaking News