file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

लखीमपुर कांड के विरोध में कांग्रेस ने शिमला राजभवन के बाहर किया मौन प्रदर्शन, सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप, प्रदर्शन करने से रोका तो हुई बहसबाजी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना के विरोध में कांग्रेस द्वारा आज देश भर में मौन प्रदर्शन किया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी कांग्रेस द्वारा राजभवन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। 

सुबह 11 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता मौन पर बैठने के किये राजभवन पहुचे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने राजभवन के गेट के सामने बैठने से रोक दिया जिसके चलते कुछ देर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा कर्मियों से बहस बाजी होती रही। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर राजभवन के बाहर ही धरने पर बैठ गए। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बीजेपी सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप लगाए और कहा कि लखीमपुर में हुई घटना के खिलाफ देश भर में आज कांग्रेस मौन प्रदर्शन कर रही है और शिमला में भी राजभवन में कांग्रेस मौन प्रदर्शन करने पहुँची लेकिन कार्यकर्ताओ को बैठने से रोका गया जबकि राजभवन को पहले ही इसको लेकर पत्र लिखा गया था।

इसके बावूजद कार्यकर्ताओ को बैठने से रोका गया। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां कोई प्रदर्शन नही बल्कि मौन व्रत पर बैठ रहे थे। उन्होंने कहा लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है लेकिन आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सब्र का इम्तिहान न ले। सरकार यदि ये सोच रही है कि बल से ओर दवाब से विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे है तो विपक्ष डरने वाला नही है।

कांग्रेस अहिंसा वादी पार्टी है और यहां कोई धरना करने नही बैठ रही थी इस तरह की सरकार की तानाशाही से विपक्ष डरने वाला नही है उन्होंने कहा कि लखीमपुर में किसानो की मंत्री के बेटे द्वारा हत्या की जाती है और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

दाड़लाघाट में बोले जयराम- कांग्रेस को हिमाचल के नेताओं पर भरोसा नहीं, बाहर से बुला रहे प्रचारक

Mon Oct 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, दाड़लाघाट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की से बीजेपी प्रत्याशी रतन सिंह पाल के पक्ष में दाड़लाघाट में जनसभा को संबोधित किया। जयराम ठाकुर आज विपक्ष पर खूब हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कई तीर साधे और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों, खास तौर पर कन्हैया कुमार को […]

You May Like

Breaking News