file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM जयराम ठाकुर ने स्वीकार की हार बोले- “कांग्रेस इतनी नहीं जीती कि जश्न मनाये”- भाजपा करेगी हार की समीक्षा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ने उपचुनावों में मिली हार कहा है कि भीतरघात, अनुशासन हीनता और महँगाई हार का बड़ा कारण रहा है जिस पर पार्टी मंथन करेगी। मुख्यमंत्री ने हार स्वीकार की और कहा कि आगे इससे सीख लेंगे। जहाँ कमी रही वहां काम करेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को जीत ज़रूर मिली लेकिन इतनी नही की कांग्रेस जश्न मनाये। 2022 के लिए पार्टी के भीतर और संगठन और सरकार के स्तर पर मंथन किया जाएगा।

भाजपा इन उपचुनावों के नतीजों की करेगी समीक्षा : कश्यप

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हम इन उपचुनावों में जन मत को स्वीकार करते है और सभी चारों जीते हुए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते है।
उन्होंने कहा की इन चुनावों में परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, भाजपा अपने स्तर पर इन चुनावों की समीक्षा एवं आत्ममंथन करेगी। समीक्षा के दौरान जो भी कमियां सामने आएगी उनको सुधारा जाएगा।
भाजपा 2022 में जीत हासिल कर सके लिए सभी कमियों को सुधारकर हम आगे बढ़ेगे।
कश्यप ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में पहेली बार इतने कम अंतर से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर अप्रत्याशित नतीजे सामने आए है।
सभी विधानसभा क्षेत्रों का क्षेत्रवार समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा की आने वाले समय मे संगठन व पार्टी स्तर पर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसकी समीक्षा कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में भाजपा चारों खाने चित, धनबल पर जनबल की जीत, मुख्यमंत्री दे पद से इस्तीफा- कांग्रेस

Tue Nov 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश उपचुनावो में चारों सीटों पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर फतह हासिल की है। कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है व कहा है कि भाजपा जनता का विस्वास व समर्थन खो चुकी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देकर प्रदेश […]

You May Like

Breaking News