IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सूर्य की सतह को चन्द्र द्वारा ढकते हुए देखा, शिमला में सूर्य ग्रहण अवलोकन कार्यक्रम आयोजित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने आज शिमला में सूर्य ग्रहण अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रजनीश ने की।
इस अवसर पर परिषद ने जनसाधारण के लिए शिमला में राज्य सचिवालय छोटा शिमला परिसर और पदम देव परिसर, रिज मैदान में सौर फिल्टर के माध्यम से सूर्य ग्रहण देखने का प्रबन्ध किया। लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर सूर्य की सतह को चन्द्र द्वारा ढकते हुए देखा।
सूर्य ग्रहण प्रातः 10ः23 बजे आरम्भ होकर दोपहर 1ः48 बजे समाप्त हुआ। इसका अधिकतम प्रभाव दोपहर 12ः03 बजे देखा गया, जब चन्द्र ने सूर्य की लगभग 95 प्रतिशत सतह को ढक लिया। इस तरह का सूर्य ग्रहण हिमाचल प्रदेश में 25 वर्षों बाद देखा गया।  

\"\"


यह आयोजन परिषद द्वारा विज्ञान के प्रचार एवं प्रसार कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसाधारण को ग्रहण विज्ञान से अवगत करवाना तथा ऐसी घटनाओं से जुड़े अन्धविश्वासों को दूर करना है। इससे छात्रों, शिक्षकों और विज्ञानिकों के लिए खगोलीय घटनाओं और अंतरिक्ष विज्ञान को समझने का अवसर प्राप्त होता है।
इस अवसर पर सदस्य सचिव हिमकाॅस्ट डी.सी. राणा और संयुक्त सदस्य सचिव निशान्त ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

हमीरपुर व मंडी संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान व पीयूष गोयल: जम्वाल

Sun Jun 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाभाजपा हिमाचल प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों की बैठकें संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी भाजपा जिला अध्यक्षों से जिला व मंडल स्तर पर गठित विभिन्न मोर्चा की वस्तु स्थिति पर रिपोर्ट ली गई। उन्होंने बताया […]

You May Like

Breaking News