जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का कल्याण किया सुनिश्चित-अश्वनी ठाकुर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित किया है और कर्मचारियों ने अविलम्ब अपने सभी देय लाभ प्राप्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भी, प्रदेश सरकार ने कई अन्य राज्यों के विपरीत यह सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों को उनका वेतन और बकाया समय पर मिले।

राज्य एनजीओ फेडरेशन के महासचिव राजेश शर्मा ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखने वाले मुख्यमंत्री आम आदमी की कठिनाइयों से भलीभांति परिचित हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम सरकार ने कर्मचारियों के हित मे लिए ऐतिहासिक निर्णय- भाजपा

Sat Nov 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के हित में की ऐतिहासिक घोषणाएं की है, यह दर्शाता है कि भाजपा कर्मचारी हितैषी पार्टी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की […]

You May Like

Breaking News