file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हमीरपुर में बिझड़ के सलौणी में हिमाचल प्रदेश का पहला “बहुउद्देशीय लघु उद्योग” स्थापित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, हमीरपुर

राज्य स्तरीय संस्था “डॉक्टर अब्दुल कलाम सोसायटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस” हिमाचल प्रदेश महिला सशक्तिकरण महिलाओं के शरीर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विशेष रुप से कार्य कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा हमीरपुर जिला के विकासखंड बिझड़ के सलौणी में हिमाचल प्रदेश का पहला बहुउद्देशीय लघु उद्योग स्थापित किया गया।

इसका विधिवत रूप से शुभारंभ स्थानीय उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा के कर कमलों द्वारा एवं जिंदल कंपनी के महाप्रबंधक इंजीनियर बलदेव स्वामी की उपस्थिति में किया गया।

संस्था द्वारा प्रदेश भर में इस प्रकार के अन्य कई लघु उद्योग स्थापित किए जाएंगे जिनमें जरूरतमंद ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

संस्था द्वारा स्थापित किए जा रहे इन लघु उद्योगों में विभिन्न घरेलू उत्पाद तैयार करके बड़े बाजारों में बिक्री के लिए भेजे जाएंगे। जिससे हमारी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी और ज्यादा सुदृढ़ होगी।
इस शुभ अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमरजीत सिंह संस्था के अन्य पद

अधिकारी व सदस्य स्थानीय पंचायत समिति सदस्य डैनी जस्वाल के अतिरिक्त अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय इलाकावासी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पहाड़ी दरकने से खतरे की जद में आया आनी का गूंगी गाँव, खाली करवाये सात मकान

Wed Jul 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी लगातार हो रही वर्षा के चलते आनी खंड की व्यउँगल पंचायत का गूंगी गाँव भी  भारी भूस्खलन के  कारण खतरे की जद में आ गया है। गाँव पर मंडराएँ खतरे से ग्रामीण पूरी तरह से ख़ौफ़जदा है। इस बात की सूचना मिलते ही आनी के […]

You May Like

Breaking News