file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर से ध्रुव शर्मा जिला शिमला कांग्रेस सचिव नियुक्त, बोले- सुध ले प्रशासन अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर करेगी विरोध प्रदर्शन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर में भारतीय राष्टीय छात्र संगठन की इकाई की कमान से शहरी जोंन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस सचिव एंव प्रवक्ता व प्रदेश सेवा दल के साथ संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने वाले ध्रुव शर्मा को जिला कांग्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। सक्रिय कार्यकर्ता और संगठन में लगन से कार्य करने वाले ध्रुव को राजा वीरभद सिंह की सरकार में नगर परिषद रामपुर बुशहर में मनोनीत कर प्रदेश में सबसे युवा पार्षद की पहचान भी दिलाई। यह बुशहर की हर गतिविधियों की सुर्खियों में लाने के लिए विख्यात हैं।

इस मौके पर ध्रुव शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर,सांसद प्रतिभा सिंह,युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह व जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा ,विधायक नन्दलाल व जिला महासचिव दीपक सूद ,ब्लाक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा के साथ ब्लाक कांग्रेस रामपुर के हर कार्यकर्ता का आभार जताया है।

ध्रुव शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है, ईमानदारी के साथ इसका निर्वहन करेंगे व संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। सही का समर्थन व गलत का विरोध किया जाएगा !मिशन 2022 के लिए अभी से कांग्रेस एकजुट हो कर लडेंगी।

प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में सरकार रामपुर बुशहर की कोई सुध नही ले रही है। विभाग त्रस्त और अधिकारी मस्त है।

ध्रुव ने कहा कि स्थानिय प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर रामपुर में सामने आई है। पांचवी बार ऐसा हादसा रामपुर बुशहर की मुख्य सड़क पर स्कूल व थाने के समीप हुआ है। यहां एक स्कूली बच्चा बस के पहिए के निचे आ गया। कारण साफ है सड़क के दोनो तरफ सरकारी वाहन व सरकारी कर्मचारियों के वाहन खड़े रहते है। दूसरी ओर स्कुल के अंदर भी कुछ सरकारी मुलाजिम वाहन लेकर जाते है।

ऊपर से सड़क में इतना ट्रैफिक होता है कि बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं व कुलियों का चलना भी किसी खतरे से खाली नही। पहले भी अनेक बार स्थानिय प्रशासन के संज्ञान में इन विषयो को रामपुर बुशहर कांग्रेस ने लाया है लेकिन स्थानिय प्रशासन के कान में जूं तक नही रेंगी। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

ध्रुव ने बताया प्रशासन को चेताया कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मनरेगा में रसीद दो-काम दो, वरना बैठेंगे 24 घंटे कार्यालय के बाहर- सीटू

Sat Nov 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी हिमाचल किसान सभा और सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर और हिमाचल प्रदेश किसान सभा और सीटू की राज्य कमेटी के आह्वान पर आनी में भी सीटू और किसान सभा ने बाजार में रैली निकाली और वीडिओ आनी के कार्यालय के बाहर धरना दिया।   इस रैली […]

You May Like

Breaking News