file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

किन्नौर जिला में आज से मौसम का मिज़ाज बिगड़ा, बर्फ़बारी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचें- आपदा में करें सम्पर्क

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आज से 5 फरवरी, 2022 तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तथा निचले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना जताई गई है।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सभी जिला वासियों तथा पर्यटकों से मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मद्देनजर आग्रह किया है कि बर्फबारी के दृष्टिगत ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें और यदि अति आवश्यक हो तभी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएं।

उन्होंने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर-सरकारी संगंठनों, ट्रैकर्ज व नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपना सहयोग दें।
उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 85808-19827, 94594-57587, 01786-223155, 51, 52 ,53 ,54 व टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- मंडी में निहरी के ओडीधार में देर रात हुआ कार हादसा- 4 लोगों की मौके पर मौत

Thu Feb 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, सुंदरनगरहिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के निहारी उपमंडल क्षेत्र की जरल पंचायत के ओड़ीधार में बुधवार देर रात कर हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक सभी लोग स्थानीय क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन एम्बुलेंस […]

You May Like

Breaking News